Petrol/Diesel Price Hike : Jio-bp ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए दाम, जानिए अपने शहर के नए रेट

Edited By Updated: 12 Oct, 2026 05:50 PM

jio bp hikes petrol and diesel prices

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। निजी ईंधन कंपनी Jio-bp ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई दरें...

नेशनल डेस्क : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। निजी ईंधन कंपनी Jio-bp ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई दरें रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Jio-bp के पेट्रोल-डीजल के नए रेट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के समर्थन वाली निजी ईंधन कंपनी Jio-bp की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने के बाद कई राज्यों में ग्राहकों को अब पेट्रोल और डीजल के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में Jio-bp के आउटलेट्स पर पेट्रोल करीब ₹109.80 प्रति लीटर और डीजल ₹97.75 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

पंजाब और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के भाव

Jio-bp के पेट्रोल पंपों पर पंजाब और राजस्थान में भी ईंधन की कीमतें अलग-अलग स्तर पर हैं।

पंजाब: पेट्रोल करीब ₹108.54 प्रति लीटर और डीजल ₹99.19 प्रति लीटर।
राजस्थान: पेट्रोल करीब ₹113.91 से ₹117.65 प्रति लीटर और डीजल ₹97.15 से ₹100.78 प्रति लीटर।

Nayara Energy भी बढ़ा चुकी है कीमतें

Jio-bp से पहले निजी तेल कंपनी Nayara Energy ने भी 3 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया था। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में तेजी के कारण निजी ईंधन कंपनियों के मार्केटिंग मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। इसी वजह से कंपनियों को कीमतों में संशोधन करना पड़ रहा है। Nayara Energy के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं।

सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं बदले दाम

निजी कंपनियों की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम स्थिर रखे हैं। Indian Oil, Bharat Petroleum (BPCL) और Hindustan Petroleum (HPCL) ने फिलहाल नियमित पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इससे सरकारी और निजी ईंधन कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतों का अंतर बढ़ गया है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने से पहले संबंधित कंपनी की ताजा दरों की जानकारी लेना उपयोगी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!