नई भर्ती नीति के तहत जल्द नौकरियां सृजित होंगी : हेमंत सोरेन

Edited By Updated: 24 Mar, 2023 02:07 AM

jobs will be created soon under the new recruitment policy

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि नयी भर्ती नीति के तहत जल्द नौकरियां सृजित होंगी और 1932 भू-अभिलेख आधारित अधिवास नीति पर काम जारी है।

नेशनल डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि नयी भर्ती नीति के तहत जल्द नौकरियां सृजित होंगी और 1932 भू-अभिलेख आधारित अधिवास नीति पर काम जारी है। उन्होंने 1932 की खतियान (भूमि रिकॉर्ड) नीति पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए भर्ती नीति को लेकर मुख्यमंत्री से बयान की मांग कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना भी साधा।

राज्य विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन अपनी समापन टिप्पणी में सोरेन ने कहा, ‘‘1932 की नीति हमारी थी, है और रहेगी... इस पर काम हो रहा है... नयी भर्ती नीति के तहत नौकरियां सृजित होंगी... ये वो शेर का बच्चा है, जो लंबी छलांग के पहले दो कदम पीछे आया है।” झारखंड विधानसभा में 13 मार्च से हंगामा जारी था, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष ने खतियान और नयी भर्ती नीति के मुद्दों पर मुख्यमंत्री के बयान की मांग की थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!