एक ही फोटो… सैकड़ों SIM! क्या आपके नाम पर भी चल रहा है फर्जी कनेक्शन?

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 06:16 AM

just one photo hundreds of sims

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने शहर में फर्जी सिम कार्ड के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक POS (पॉइंट ऑफ सेल) शॉप संचालक ने एक ही व्यक्ति के आधार और फोटो का इस्तेमाल कर सैकड़ों लोगों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड...

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने शहर में फर्जी सिम कार्ड के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक POS (पॉइंट ऑफ सेल) शॉप संचालक ने एक ही व्यक्ति के आधार और फोटो का इस्तेमाल कर सैकड़ों लोगों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी कर दिए। पुलिस को शक है कि इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में किया गया होगा।

दरअसल, भोपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘FACE’ (फेशियल ऑथेंटिकेशन कम्प्लायंस इंफोर्समेंट) के तहत यह पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब जिस व्यक्ति की फोटो सिम फॉर्म में इस्तेमाल की जा रही थी, वही खुद पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गया।

इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अब तक पुलिस ने ऐसी 7 फर्जी सिम बरामद की हैं, जो एक ही इलाके के लोगों के नाम पर जारी की गई थीं, लेकिन उनमें फोटो आरोपी आशीष की लगी हुई थी। 

हर सिम पर मोटी कमाई का खेल
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष ग्राहकों की जगह अपनी फोटो लगाकर सिम एक्टिवेट करता था और इसके बदले उसे हर सिम पर करीब 500 रुपये मिलते थे। वहीं इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड भिंड का रहने वाला उमेश कुशवाह है, जो एक सिम के लिए 1000 से 1500 रुपये तक वसूलता था।

खुलासे के बाद आरोपी फरार
मामले का खुलासा होते ही आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इन फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी में किया गया है। इस नेटवर्क के सामने आने के बाद कई साइबर फ्रॉड मामलों की परतें भी खुल सकती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!