शातिर फर्जी 'Rapido Rider', सस्ते किराये का झांसा देकर यात्रियों को बाइक पर बिठाता फिर सुनसान जगहों पर...

Edited By Updated: 22 May, 2026 03:56 PM

fake rapido rider arrested for preying on late night commuters in delhi

अगर आप भी देर रात सफर करते हैं और कोई अनजान बाइक या टैक्सी चालक आपको ऑनलाइन ऐप से कम पैसे में छोड़ने की बात करता है तो बेहद सावधान हो जाइए। देश की राजधानी दिल्ली में सस्ते किराये का लालच देकर सीधे-साधे यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक बेहद...

Fake Rapido Rider Arrested Delhi : अगर आप भी देर रात सफर करते हैं और कोई अनजान बाइक या टैक्सी चालक आपको ऑनलाइन ऐप से कम पैसे में छोड़ने की बात करता है तो बेहद सावधान हो जाइए। देश की राजधानी दिल्ली में सस्ते किराये का लालच देकर सीधे-साधे यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक बेहद शातिर फर्जी 'रैपिडो राइडर' (Fake Bike Taxi Rider) को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा है। सेंट्रल दिल्ली के आईपी एस्टेट थाना पुलिस की मुस्तैदी से यह आरोपी अब सलाखों के पीछे है। पुलिस के मुताबिक यह आरोपी यात्रियों को अपनी बाइक पर बैठाकर सुनसान जगहों पर ले जाता था और मौका पाकर उनके कीमती मोबाइल फोन लूटकर चंपत हो जाता था।

ऐसे दी वारदात को अंजाम

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवक ने 20 मई की रात को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि वह आईटीओ (ITO) स्थित हंस भवन के पास खड़ा था तभी एक बाइक सवार उसके पास आया और खुद को 'रैपिडो राइडर' बताया। उसने युवक को बहुत कम पैसों में ओखला के तखंद गांव छोड़ने का ऑफर दिया जिसे युवक ने सच मान लिया और बाइक पर बैठ गया। रास्ते में एक जगह आरोपी ने शातिर दिमाग लगाया और पुलिस चेकिंग का झूठा बहाना बनाकर युवक को बाइक से नीचे उतार दिया। जैसे ही पीड़ित युवक सड़क पार करने लगा आरोपी उसका महंगा मोबाइल फोन हाथ से छीनकर तेज रफ्तार में फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: जयकारों से गूंजी देवभूमि: हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ पहला जत्था, कल खुलेंगे कपाट

CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने दबोचा

शिकायत मिलते ही आईपी एस्टेट थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने वारदात वाले रूट के दर्जनों सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को विकास मार्ग इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 37 वर्षीय मुनेन्दर के रूप में हुई है जो दिल्ली के ही सिंघु गांव का रहने वाला है।

पुलिस रिकवरी और जांच में बड़े खुलासे

दिल्ली पुलिस की जांच में आरोपी मुनेन्दर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने जब आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को चेक किया तो पता चला कि वह बाइक भी दिल्ली के नरेला इलाके से चोरी की गई थी। मुनेन्दर कोई नौसिखिया नहीं है वह पहले भी चोरी और झपटमारी (Snatching) के कई मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ित युवक का लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक अन्य चोरी का फोन भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया धमाका: पढ़ते ही छूमंतर हो जाएगा मैसेज, आ रहा है तगड़ा प्राइवेसी फीचर

दिल्ली पुलिस की आम जनता से अपील 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह जानबूझकर देर रात ऐसे इलाकों को चुनता था जहां भीड़भाड़ कम हो। वह यात्रियों का भरोसा जीतने के लिए मीठी बातें करता था और फिर सुनसान जगह पर किसी न किसी बहाने से उन्हें नीचे उतारकर वारदात को अंजाम देता था।

वहीं दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे देर रात सफर करते समय हमेशा अधिकृत और रजिस्टर्ड ऑनलाइन ऐप (जैसे ओला, उबर, रैपिडो) के जरिए ही राइड बुक करें। सड़क पर खड़े किसी भी अनजान व्यक्ति के सस्ते किराये के झांसे में न आएं क्योंकि यह आपके लिए जानलेवा या आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!