प्रेमिका की धड़ से अलग थी गर्दन, हाथ और पैर, शव की हालत देख लोगों के उड़े होश (PICS)
Edited By Anil dev,Updated: 14 Sep, 2020 04:56 PM

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक प्रेमी ने प्रेमिका की कथित रूप से हत्या कर दी। प्रेमी ने एक युवक से बात करने की मामूली बात और संदेह में काजल की जान ले ली।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक प्रेमी ने प्रेमिका की कथित रूप से हत्या कर दी। प्रेमी ने एक युवक से बात करने की मामूली बात और संदेह में काजल की जान ले ली। परिजनों ने कंकाल के आसपास पड़े वस्त्रों से काजल की पहचान कर ली। खेड़ा मोहल्ला निवासी काजल (20) के धड़ से उसकी गर्दन, हाथ व पैर भी अलग-अलग स्थानों पर मिले। कंकाल का ऐसा हाल देख वहां खड़े लोगों के होश उड़ गए।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के अनुसार काजल 31 अगस्त से लापता थी। एक सितंबर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मिश्र ने बताया कि परिजनों ने मोहल्ले में ही रहने वाले सलीम पर शक जाहिर किया था।
उन्होंने बताया कि सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों का 3-4 साल से प्रेम संबंध था, लेकिन काजल अब किसी और को पसंद करने लगी थी। अधिकारी ने बताया कि इस से नाराज सलीम ने 31 अगस्त को काजल को गन्ने के खेत में बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सलीम की निशानदेही पर काजल का शव बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

सार्वजनिक शौचालय के अंदर मजदूर की हत्या, आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंका

अमेरिका में गुरमीत सिंह पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, धोखाधड़ी से नागरिकता लेने वाले भारतीयों की उड़ी...

Phuket Delhi Flight: गांजा पीकर उड़ाई फ्लाइट... ड्रग टेस्ट में फेल हुआ पायलट, एयर इंडिया ने तुरंत...

फाइटर जेट नहीं, अब पैसेंजर विमान उड़ाएंगे कैप्टन अभिनंदन, बालाकोट ऑपरेशन के दौरान ऐसे गिराया था...

नेपाल बाढ़ में अपनों की तलाश बनी बड़ी चुनौती; शव नंबर 1003 को लेकर घमासान, तीन परिवारों ने किया...

नेपाल बाढ़ में मारे गए भारतीयों के शव लाने की तैयारी तेज, भारतीय दूतावास ने जारी किया शैड्यूल

नेपाल की त्रासदी में सबसे दर्दनाक तस्वीरः अपनों की वापसी की उम्मीद टूटी, शव न मिले तो घास के पुतलो...

14 वर्षीय नाबालिग को अकेला देख की छेड़छाड़, 62 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

सत्य निकेतन इमारत के मलबे से 12 लोग निकाले गये, फंसे लोगों की सटीक संख्या पता नहीं: NDRF

CCTV में कैद भयानक मंजर: पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को रौंदा, मुड़ते ही उड़े स्विफ्ट कार के...