Edited By Sanjeev,Updated: 25 Oct, 2026 08:08 AM

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के एक स्कूल को भेजे गए बम की झूठी धमकी के मामले में एक छात्रा को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि यह झूठी धमकी सिर्फ इसलिए दी गई थी ताकि स्कूल में एक दिन की छुट्टी मिल सके।
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के एक स्कूल को भेजे गए बम की झूठी धमकी के मामले में एक छात्रा को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि यह झूठी धमकी सिर्फ इसलिए दी गई थी ताकि स्कूल में एक दिन की छुट्टी मिल सके।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली के एक स्कूल को भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल का पता लगा लिया है और इस मामले में उसी स्कूल की एक छात्रा को पकड़ा है। 23 अक्टूबर को स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसका विषय (सब्जेक्ट लाइन) था - 'आपकी बिल्डिंग में बम रखे गए हैं'। इस घटना के बाद दक्षिण जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि ईमेल भेजने वाली उसी स्कूल की एक छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसने स्कूल में एक दिन की छुट्टी पाने के इरादे से यह ईमेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि टीम ने विस्तृत तकनीकी जांच की और डिजिटल सबूतों की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाया। इसके बाद 'जुवेनाइल जस्टिस एक्ट' (किशोर न्याय अधिनियम) के प्रावधानों के तहत, कानून के दायरे में आने वाले बच्चे (CCL) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।