मिशन 'कचरा मुक्त दिल्ली' में CM रेखा को मिली बड़ी कामयाबी, 1 साल में साफ करवाया 74 लाख मीट्रिक टन कचरा

Edited By Updated: 21 May, 2026 02:05 PM

in delhi cm rekha got 74 lakh metric tonnes of garbage cleared in one year

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को राजधानी दिल्ली को भलस्वा, गाजीपुर और ओखला के डंपसाइट्स (कचरे के पहाड़ों) से मुक्त कराने के अभियान में एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। सीएम रेखा के कुशल नेतृत्व में दिल्ली प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कचरा निपटान...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को राजधानी दिल्ली को भलस्वा, गाजीपुर और ओखला के डंपसाइट्स (कचरे के पहाड़ों) से मुक्त कराने के अभियान में एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। सीएम रेखा के कुशल नेतृत्व में दिल्ली प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कचरा निपटान के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसे लेकर जो सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक रिकॉर्ड 74.11 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे को बायोमाइनिंग तकनीक के जरिए पूरी तरह साफ किया जा चुका है। इससे इन डंपसाइट्स के आसपास रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी। 

डंपसाइट्स पर कचरा सफाई की वर्तमान स्थिति

आधुनिक मशीनों और बेहतर मैनेजमेंट के चलते दिल्ली के प्रमुख डंपसाइट्स पर अब काफी कम कचरा बचा है। लगातार हो रही इस सफाई के चलते अब केवल 16.40 लाख मीट्रिक टन कचरा ही शेष बचा है। भलस्वा डंपसाइट पर दिन-रात चल कचरे की सफाई का काम चल रहा है,जिससे वहां का  शेष कचरा घटकर 30.18 लाख मीट्रिक टन पर आ गया है। वर्तमान में कचरा साफ करने की दैनिक रफ्तार 20,000 टन प्रतिदिन तक पहुँच चुकी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!