केजरीवाल ने भाजपा शासित राज्यों में नशे की समस्या को लेकर अमित शाह से किया सवाल

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 01:52 PM

kejriwal questions amit shah regarding the drug problem in bjp ruled states

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में नशे की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को सवाल किया कि बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में अब तक यह समस्या खत्म क्यों...

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में नशे की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को सवाल किया कि बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में अब तक यह समस्या खत्म क्यों नहीं हुई ? शाह ने मंगलवार को पंजाब के दौरे में कहा था कि राज्य में नशे की समस्या से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिलकर उन्हें जितना दुख हुआ, उतना दुख उन्हें अपने जीवन में पहले कभी नहीं हुआ। 

शाह ने पंजाब की 'आप' सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि सत्ता में आने के तीन महीने के भीतर नशे का कारोबार खत्म करने का वादा करने के बावजूद वह इस पर रोक लगाने में नाकाम रही है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में पंजाब में नशे की समस्या को लेकर शाह की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अमित शाह जी, बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में आपकी ही सरकारें हैं। वहां नशे की समस्या खत्म क्यों नहीं हुई? क्या उन राज्यों के लिए कोई समयसीमा नहीं है?' 

शाह ने अपने दौरे में पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया था कि 31 दिसंबर 2029 तक नशे का कारोबार खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने गुरदासपुर, संगरूर एवं मानसा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी और भगवंत मान सरकार से संगरूर और गुरदासपुर के दो मामले जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने को कहा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!