स्कूल में फेयर वेल पार्टी में हुई शर्मनाक घटना, 14 साल के छात्र को जबरन वॉशरूम में ले जाकर किया यह घिनौना काम, सदमें में पहुंचा बच्चा

Edited By Updated: 27 Apr, 2022 01:09 PM

kendriya vidyalaya vastrapur ahmedabad class 9th student urine

केंद्रीय विद्यालय के एक नाबालिग छात्र को पेशाप पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि कुछ सीनियर छात्रों के ग्रुप ने उनके बच्चे को जबरन पेशाब पिलाने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कि यह शर्मनाक घटना स्कूल में...

अहमदाबाद: केंद्रीय विद्यालय के एक नाबालिग छात्र को पेशाप पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि कुछ सीनियर छात्रों के ग्रुप ने उनके बच्चे को जबरन पेशाब पिलाने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कि यह शर्मनाक घटना स्कूल में फेयर वेल पार्टी के दौरान घटी है।
 

पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि जब इस मामले में स्कूल ने कोई कदम नहीं उठाया तो उन्होंने इसके खिलाफ पुलिस केस किया है। पीड़ित के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद उसका बेटा सदमें में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना केंद्रीय विद्यालय वस्त्रापुर की है जहां पर 14 साल के एक छात्र को 12वीं क्लास के कुछ छात्रों ने पहले तो जबरन नींबू पानी और छाछ पिलाया था। जिसके बाद छात्रों ने उनके बेटे को खिंचकर वॉशरूम में ले गए  और उसे पेशाब भी पिलाने की कोशिश की थी।  लड़के के पिता ने अपनी दायर याचिका में यह बात कही।
 

वहीं इस मामले पर वस्त्रपुर थाने के निरीक्षक एसजी खंभला ने बताया कि यह मामला काफी संवेदनशील है क्योंकि इसमें सभी आरोपी नाबालिग हैं। वहीं इस घटना के बारे में जब स्कूल की प्रिंसिपल से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह के किसी भी घटना को खारिज किया।   स्कूल की प्रिंसिपल जेनी जेम्स ने आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!