Death Certificate: ₹16 हजार के लिए बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट, कब्र से बहन का कंकाल निकाल बोला बेबस भाई, ये लो सबूत

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 08:33 AM

keonjhar odisha death certificate bank issue tribal man protest skeleton

नेशनल डेस्क: ओडिशा के क्योंझर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस दर्दनाक मामले ने सिस्टम की कमजोरियों को उजागर करके रख दिया। यह मामला जिले के दियानाली गांव का है, जहां एक आदिवासी बुजुर्ग ने अपनी मृत बहन का कंकाल बैंक के सामने लाकर रख...

नेशनल डेस्क: ओडिशा के क्योंझर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस दर्दनाक मामले ने सिस्टम की कमजोरियों को उजागर करके रख दिया। यह मामला जिले के दियानाली गांव का है, जहां एक आदिवासी बुजुर्ग ने अपनी मृत बहन का कंकाल बैंक के सामने लाकर रख दिया, क्योंकि उससे पैसे निकालने के लिए Death Certificate मांगा जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब तीन महीने पहले किसी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बहन के नाम पर ओडिशा ग्राम्य बैंक में 16 हज़ार रुपए जमा थे। परिवार में कोई अन्य कानूनी वारिस नहीं था जिसके बाद जीतू मुंडा ही पैसे का हकदार था और वह पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा। लेकिन बैंक अधिकारियों ने नियमों के तहत उससे Death Certificate मांगा।

गरीबी और अशिक्षा के चलते जीतू मुंडा यह जरूरी दस्तावेज नहीं बनवा सका। कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद जब उसे सफलता नहीं मिली, तो उसने एक ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। वह अपनी बहन की कब्र पर गया, उसे खोदा और कंकाल निकालकर सीधे बैंक लेकर पहुंच गया। वहां उसने इसे अपनी बहन की मौत का सबूत बताते हुए बैंक परिसर में रख दिया।

जिसके बाद  बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बुजुर्ग कई घंटों तक वहीं बैठकर विरोध करता रहा और पैसे जारी करने की मांग करता रहा। स्थानीय लोगों ने भी उसकी स्थिति को देखते हुए उसका समर्थन किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बुजुर्ग को समझाकर शांत कराया और बाद में कंकाल को फिर से दफनाने की व्यवस्था की गई। फिलहाल प्रशासन इस मामले में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करवाने में जुटा है, ताकि बुजुर्ग को उसकी बहन के खाते में जमा रकम मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!