दिल्ली पुलिस में 90 हजार पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड होगा डिजिटल, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 03:37 PM

delhi police will have digital records of 90000 police personnel

दिल्ली पुलिस अब पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। गृह मंत्रालय की एक योजना के तहत लगभग दिल्ली पुलिस के 90 हजार कर्मियों के सर्विस रिकॉर्ड को डिजिटल किया जा रहा है। जिससे पुलिसकर्मियों की सेवा से जुड़ी जानकारी कागजी फाइलों में नहीं, बल्कि e-HRMS के जरिए...

नेशनल डेस्कः दिल्ली पुलिस अब पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। गृह मंत्रालय की एक योजना के तहत लगभग दिल्ली पुलिस के 90 हजार कर्मियों के सर्विस रिकॉर्ड को डिजिटल किया जा रहा है। जिससे पुलिसकर्मियों की सेवा से जुड़ी जानकारी कागजी फाइलों में नहीं, बल्कि e-HRMS के जरिए एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।
e-HRMS को पुलिसकर्मियों की 'डिजिटल कुंडली' कहा जा रहा है। यह एक केंद्रीय डेटाबेस होगा, इसकी सीधी निगरानी दिल्ली पुलिस कमिश्नर और संबंधित यूनिट के अधिकारी कर सकेंगे। 

खासियतें

- जिस किसी कर्मी के खिलाफ कोई विभागीय जांच हुई है, उसे निलंबित किया गया है या किसी वरिष्ठ अधिकारी ने उसे 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है, तो यह सब उसके डिजिटल प्रोफाइल में दर्ज होगा।

- भ्रष्टाचार की वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी जानकारी हमेशा अपडेट रहेगी। इससे कर्मियों की कार्यक्षमता और चरित्र का आकलन आसान हो जाएगा।

यह हाईटेक सिस्टम कैसे काम करेगा?
- पुलिस भर्ती के समय ही हर पुलिसकर्मी को ID आवंटित की जाएगी। जो उसकी सेवानिवृत्ति तक सक्रिय रहेगी।

- इससे काफी पुराने रिकॉर्ड खोजने के लिए रिकॉर्ड रूम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

- सिस्टम में कर्मियों के अनुभव, शिक्षा और उनके द्वारा किए गए किसी भी एडवांस कोर्स की पूरी जानकारी होगी।

प्रशासनिक सुधार
- ट्रांसफर प्रक्रिया में पक्षपात खत्म होगा। ऐसे कर्मी जो लंबे समय से 'वीआईपी' या 'मलाईदार' पोस्टिंग पर हैं। e-HRMS से ऐसे मामलों में तुरंत 'अलर्ट' जारी होगा।

- किसी भी गंभीर मामले की जांच के लिए योग्यता के आधार पर अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया आसाम होगी। सिस्टम तुरंत योग्य अधिकारियों की जानकारी दे देगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!