मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम से मिले केरल CM सतीशन, कथकली थीम वाला स्मृति चिह्न भेंट

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 06:00 PM

kerala cm satheesan met malaysian pm anwar ibrahim

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की केरलम यात्रा के दौरान सोमवार को यहां चेलेम्ब्रा स्थित एक आरोग्य केंद्र में राज्य के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उनसे मुलाकात की। इब्राहिम नयी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद रविवार शाम...

नेशनल डेस्क : मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की केरलम यात्रा के दौरान सोमवार को यहां चेलेम्ब्रा स्थित एक आरोग्य केंद्र में राज्य के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उनसे मुलाकात की। इब्राहिम नयी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद रविवार शाम केरलम पहुंचे और आरोग्य केंद्र में ठहरे।

केरलम जनसंपर्क विभाग (पीआरडी) की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, सतीशन मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए अपराह्न करीब 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से आरोग्य केंद्र पहुंचे। पीआरडी की ओर से साझा की गई तस्वीरों में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता सैयद सादिक अली शिहाब थंगल और केरलम के उद्योग मंत्री पी के कुन्हालीकुट्टी भी बैठक में मौजूद नजर आए।

सतीशन ने मलेशिया के प्रधानमंत्री को कथकली थीम पर आधारित पारंपरिक स्मृति चिह्न भेंट किया। पीआरडी की ओर से साझा की गई तस्वीरों में मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम भी सतीशन को उपहार देते नजर आए। इब्राहिम रविवार शाम केरलम पहुंचे थे। उनका कोझिकोड में प्रमुख सुन्नी विद्वान और भारत के मुख्य मुफ्ती कांतापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार से मुलाकात करने का कार्यक्रम था।

कांतापुरम ने रविवार रात कोझिकोड के कुन्नमंगलम स्थित करंथुर मरकज में आयोजित एक कार्यक्रम में इब्राहिम को शेख अबू बकर फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए पहले ''उत्कृष्टता पुरस्कार'' से सम्मानित किया। बाद में इब्राहिम ने कांतापुरम के साथ कोझिकोड स्थित प्रमुख तीर्थस्थल मदवूर सी एम वलियुल्लाही मकाम का दौरा किया। रविवार के कार्यक्रमों के बाद इब्राहिम यहां चेलेम्ब्रा स्थित आरोग्य केंद्र में ठहरे। इब्राहिम मालदीव के रास्ते मलेशिया लौटेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!