बंगाल हिंसा: कोलकाता में बड़ा एक्शन, 80 लोग गिरफ्तार, बिना इजाजत जुलूस पर बैन, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन जारी

Edited By Updated: 06 May, 2026 02:43 PM

kolkata police post election violence law and order india ajay kumar nand

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद छिटपुट हिंसा की घटनाओं की खबरों के बीच कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने बुधवार को चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों को...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद छिटपुट हिंसा की घटनाओं की खबरों के बीच कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने बुधवार को चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और अब तक कोलकाता पुलिस क्षेत्राधिकार में 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 नंद ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 80 लोगों में से 65 को विशिष्ट मामलों में हिरासत में लिया गया है, जबकि 15 अन्य को एहतियाती तौर पर पकड़ा गया है। पुलिस आयुक्त ने कहा, ''जो भी व्यक्ति डर या आतंक का माहौल बनाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'' 

बुलडोजर को किसी भी विजय जुलूस में शामिल करने की अनुमति नहीं
नंद ने यहां पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसी को भी किसी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले कृत्यों में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ''कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण है।''

उन्होंने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। नंद ने चेतावनी दी कि चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र में रहे बुलडोजर को किसी भी विजय जुलूस में शामिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, ''जेसीबी (बुलडोजर) या इसी तरह के उपकरणों के साथ कोई रैली नहीं निकाली जाएगी।'' 

पुलिस प्रमुख ने कहा कि यदि जेसीबी मालिक अपने वाहन ऐसे उद्देश्यों के लिए किराये पर देते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और कोलकाता पुलिस संयुक्त रूप से काम करेंगे, जैसा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान किया था। उन्होंने कहा, ''हम समाज के हर सदस्य का सहयोग और योगदान चाहते हैं।'' 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!