कौशांबी में ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में मजदूर की गई जान, दो गंभीर

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 01:31 PM

laborer killed two seriously injured in tractor trailer collision in kaushambi

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रैक्टर और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर ईंट लेकर सैनी से प्रयागराज की ओर...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रैक्टर और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर ईंट लेकर सैनी से प्रयागराज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहजादपुर टेढ़ी मोड़ ओवरब्रिज से नीचे उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर मनोज कुमार (28), निवासी सौरई बुजुर्ग थाना कड़ा धाम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य मजदूर और ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है, जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!