Industry से आई बुरी खबर: इस फेमस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, सड़क हादसे में गई जान

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 09:13 AM

crime next door fame actress harshil kalia dies in a road accident

राजस्थान की राजधानी जयपुर की सड़कों पर सोमवार की रात (23 मार्च) एक ऐसा हादसा हुआ जिसने अभिनय की दुनिया के एक चमकते सितारे को हमेशा के लिए बुझा दिया। जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हर्षिल कालिया अब हमारे बीच नहीं रहीं। देर रात करीब 11:30 बजे हुए एक भीषण...

Harshil Kalia Actress Death : राजस्थान की राजधानी जयपुर की सड़कों पर सोमवार की रात (23 मार्च) एक ऐसा हादसा हुआ जिसने अभिनय की दुनिया के एक चमकते सितारे को हमेशा के लिए बुझा दिया। जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हर्षिल कालिया अब हमारे बीच नहीं रहीं। देर रात करीब 11:30 बजे हुए एक भीषण कार एक्सीडेंट में उनकी जान चली गई।

PunjabKesari

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

रिपोर्ट्स के अनुसार हर्षिल कालिया सोमवार रात को अपना एक प्रोफेशनल शूट खत्म करके घर वापस लौट रही थीं। जयपुर के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हर्षिल को संभलने का मौका भी नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

PunjabKesari

सोशल मीडिया से एक्टिंग तक का सफर

जयपुर में जन्मी और पली-बढ़ी हर्षिल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अपनी खूबसूरती और स्टाइल के दम पर उन्होंने सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। हर्षिल को सबसे बड़ी पहचान वेब सीरीज 'क्राइम नेक्स्ट डोर' से मिली, जिसमें उन्होंने अनुप्रिया गोयनका, यशपाल शर्मा और वत्सल शेठ जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम किया था। उन्होंने कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज और डिजिटल कंटेंट में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था।

PunjabKesari

इंडस्ट्री में शोक की लहर

हर्षिल की मौत की खबर जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथ काम करने वाले कलाकारों ने शोक जताना शुरू कर दिया। 30 साल की उम्र जब उनका करियर धीरे-धीरे ऊंचाइयों को छू रहा था, इस तरह अचानक चले जाना किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है। जयपुर स्थित उनके पैतृक निवास पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!