Weather Update: कहीं गर्मी, कहीं बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, जानें अपने शहर का मौसम

Edited By Updated: 04 Mar, 2026 08:38 AM

light rain and snowfall expected in hilly states sunshine in plains

उत्तर भारत में मार्च 2026 की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में होली पर मौसम शुष्क और गर्म रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं। दिल्ली में तेज सतही हवाएं चलेंगी और पारा लगभग 32°C तक पहुंचेगा। यूपी और बिहार में दिन का...

नेशनल डेस्कः मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है और होली के दिन मौसम शुष्क व गर्म रहने की संभावना है। अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश के आसार नहीं हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

दिल्ली में तेज हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी में 20 फरवरी से जारी शुष्क मौसम का सिलसिला आगे भी बना रहेगा। 4 मार्च 2026 को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन धूप और हवाओं के कारण हल्की धूलभरी स्थिति बन सकती है। होली के दिन अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य मार्च तक बारिश के आसार नहीं हैं और अगले सप्ताह पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में तेज धूप

उत्तर प्रदेश में भी त्योहार तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा। राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी और मध्य यूपी में दोपहर के समय गर्मी तीखी महसूस होगी। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा।

बिहार में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

बिहार में इन दिनों अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहेगा, जिससे हल्की गर्मी का एहसास बढ़ेगा।

पहाड़ी राज्यों में बदलेगा मौसम

मैदानी इलाकों के विपरीत पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड और जम्मू और कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव संभव है। शिमला सहित कई क्षेत्रों में धूप खिलने से हाल के दिनों में तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!