Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना, हल्की बारिश के आसार

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 10:45 AM

light rain likely in delhi minimum temperature 27 2 degrees celsius

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम का मिजाज काफी सुहावना बना हुआ है। दिन की शुरुआत हल्की ठंडक के साथ हुई वहीं मौसम विभाग ने शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम का मिजाज काफी सुहावना बना हुआ है। दिन की शुरुआत हल्की ठंडक के साथ हुई वहीं मौसम विभाग ने शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 121 रहा। 

वहीं सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!