विजयपुर : बिजली ट्रांस्फार्मर पर काम करता लाईनमैन झुलसा

Edited By Updated: 17 May, 2022 10:56 AM

lineman got current in vijapur

विजयपुर में सोमवार शाम को बिजली ट्राँस्फार्मर पर काम कर रहा एक लाईनमैन झुलस गया।

साम्बा : विजयपुर में सोमवार शाम को बिजली ट्राँस्फार्मर पर काम कर रहा एक लाईनमैन झुलस गया। बताया गया है कि आंधी-बारिश थमने के बाद बिजली बहाल करने के लिए यह लाईनमैन ट्रांस्फार्मर पर काम कर रहा था कि अचानक फ्लैश लगने से यह झुलस गया। करंट लगने से झुलसे लाइनमैन का नाम सुशील कुमार बताया गया है।

 

यह हादसा विजयपुर के वार्ड नंबर 13 नहर के पास स्थित ट्रांसफार्मर पर हुआ। पावर हाउस से शटडाउन ना मिलने की वजह से यह हादसा हुआ। सनद रहे कि जिले में दर्जनों अस्थायी लाईनमैन इसी प्रकार जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे हैं। बिना सिक्योरिटी व उचित उपकरणों के अभाव में यह हादसों का शिकार होते रहते हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!