CJP प्रदर्शन के चलते पुलिस का बड़ा फैसला: दिल्ली में वीकेंड पर रात 8 बजे ही बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें

Edited By Updated: 25 Jul, 2026 11:43 AM

liquor shops in delhi to close at 8 pm on weekends

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों के जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और आबकारी विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत सख्त कदम उठाया है।

Delhi Liquor Shops Early Closure : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों के जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और आबकारी विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत सख्त कदम उठाया है।

कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से दिल्ली भर में शराब की दुकानों (Liquor Shops) को वीकेंड खत्म होने तक रात 8 बजे ही बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। यह समय सामान्य दिनों में दुकानें बंद होने के तय वक्त से दो घंटे पहले का है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह फैसला 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़प को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए मार्च के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई थी जिसमें कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Medical Negligence: होंठ के टांके के लिए दिया एनेस्थीसिया, डेढ़ साल के मासूम की मौत

वीकेंड के दौरान शराब की दुकानों पर जुटने वाली भीड़ और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे और कानून-व्यवस्था बनी रहे। बता दें कि आमतौर पर दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहती हैं। वहीं नए आदेश के चलते इस वीकेंड तक सभी शराब की दुकानें रात 8 बजे ही बंद कर दी जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!