Edited By Mehak,Updated: 14 Mar, 2026 01:53 PM

मिडिल ईस्ट में तनाव और सप्लाई चेन पर असर के कारण भारत में LPG सिलेंडर को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। कॉल के जरिए बुकिंग मुश्किल होने पर ग्राहक व्हाट्सएप, एसएमएस, मिस्ड कॉल और मोबाइल ऐप के जरिए भी घर बैठे सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इंडेन, एचपी गैस...
नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में तनाव और सप्लाई चैन पर असर के कारण भारत में LPG गैस सिलेंडर की मांग बढ़ गई है। कई लोग एहतियात के तौर पर सिलेंडर बुकिंग करने लगे हैं। इसका असर यह हुआ कि गैस एजेंसियों के फोन लगातार व्यस्त रहने लगे हैं और कई लोग कॉल के जरिए सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। कई जगह लोग एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। कॉल कनेक्ट न होने पर भी ग्राहक कई आसान तरीकों से घर बैठे सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
1. व्हाट्सएप के जरिए सिलेंडर बुकिंग
फोन कॉल के अलावा व्हाट्सएप से भी बुकिंग की जा सकती है। ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित गैस कंपनी के नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं:
- इंडेन : 7588888824 – मैसेज में लिखें REFILL
- एचपी गैस : 9222201122 – मैसेज में लिखें Hi या Book
- भारत गैस : 1800224344 – मैसेज में लिखें Hi या Book
यह तरीका आसान और तेज़ है, जिससे सिलेंडर बुकिंग मिनटों में हो जाती है।
2. SMS से सिलेंडर बुकिंग
SMS के जरिए भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इसके लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजना जरूरी है:
- इंडेन : 7718955555 – मैसेज में लिखें REFILL
- भारत गैस : 7715012345 या 7718012345 – मैसेज में लिखें LPG
SMS के जरिए बुकिंग भी सुरक्षित और आसान तरीका है।
3. मिस्ड कॉल से बुकिंग
अगर कॉल या मैसेज से बुकिंग नहीं हो पा रही है तो मिस्ड कॉल का विकल्प भी मौजूद है:
- इंडेन: 8454955555
- एचपी गैस: 9493602222
मिस्ड कॉल देने के बाद एजेंसी द्वारा सिलेंडर बुकिंग की पुष्टि की जाती है।
4. मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफार्म
आज के डिजिटल दौर में मोबाइल ऐप्स और डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म के जरिए भी सिलेंडर आसानी से बुक किया जा सकता है। ग्राहक निम्न प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते हैं:
- उमंग ऐप
- Paytm, PhonePe, Amazon Pay
इन प्लेटफार्मों पर बुकिंग मिनटों में पूरी हो जाती है और पेमेंट भी ऑनलाइन किया जा सकता है।
5. डिलीवरी में देरी पर शिकायत कैसे करें
अगर सिलेंडर बुक होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिलती है, तो ग्राहक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए टोल-फ्री नंबर उपलब्ध हैं:
- इंडेन: 1800-2333-555
- भारत गैस: 1800-22-4344
- एचपी गैस: 1800-2333-555
ग्राहक इन नंबरों पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और समस्या का समाधान करवा सकते हैं।