बीमारी का बनाया बहाना, पहले दिन से पति ने नहीं बनाए शरीरिक संबंध... 4 साल बाद सामने आया सच

Edited By Updated: 22 Nov, 2024 07:16 PM

made an excuse of illness the truth came out after four years

ग्वालियर की एक महिला को चार साल की शादी के बाद यह चौंकाने वाली सच्चाई पता चली कि उसका पति एक किन्नर है। यह खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपने पति को किन्नरों के साथ बाजार में पैसे मांगते हुए देखा। इसके बाद उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला...

नेशनल डेस्क : ग्वालियर की एक महिला को चार साल की शादी के बाद यह चौंकाने वाली सच्चाई पता चली कि उसका पति एक किन्नर है। यह खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपने पति को किन्नरों के साथ बाजार में पैसे मांगते हुए देखा। इसके बाद उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में धोखाधड़ी और शोषण का मामला दर्ज कराया है।

कैसे सामने आया सच?

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 2020 में बड़े धूमधाम से शादी के बाद जब वह ससुराल आई, तो उसके पति ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया और कहा कि वह किसी बीमारी का इलाज करवा रहा है। यह स्थिति लगभग चार साल तक बनी रही।

लेकिन एक दिन महिला को अपने पति का राज़ तब पता चला जब उसने उसे बाजार में किन्नरों के साथ देखा। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति महिलाओं के कपड़े पहनकर दुकानों और मकानों से पैसे मांग रहा था। जब महिला ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया, तो पति ने बताया कि वह किसी 'इवेंट' का हिस्सा है। महिला ने घर लौटकर इस बारे में अपने ससुराल वालों से बात की, लेकिन ससुराल वालों ने उसका मजाक उड़ाया और उसे अजीब तरह से बर्ताव किया।

अब पुलिस से मदद

महिला ने जब अपने पति से यह काम छोड़ने के लिए कहा, तो उसने मारपीट की। अंत में महिला ने पुलिस से मदद लेने का फैसला किया और शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने अपनी शिकायत में लिखा कि उसका पति एक ट्रांसजेंडर है और दूसरे किन्नरों के साथ घर-घर जाकर पैसे मांगता है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे, उसे भूखा रखते थे और दहेज के लिए दो लाख रुपये और एक स्कूटर की मांग करते थे। एक बार तो ससुराल वालों ने मारपीट की और बाद में बीमार होने पर उसे अपने माता-पिता के घर भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई

ग्वालियर महिला थाना की प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!