महाराष्ट्रः उस्मानाबाद जेल में 133 कैदी कोरोना से संक्रमित, 9 महिलाएं भी शामिल

Edited By Updated: 16 May, 2021 11:03 PM

maharashtra 133 prisoners in osmanabad jail infected with corona

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले की जेल में दो दिनों में कुल 133 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सिविल अस्पताल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 35 कैदी संक्रमण पाए गए, जबकि रविवार को 98 अन्य...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले की जेल में दो दिनों में कुल 133 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सिविल अस्पताल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 35 कैदी संक्रमण पाए गए, जबकि रविवार को 98 अन्य संक्रमित पाए गए। 

आंकड़ों से पता चला है कि संक्रमित कैदियों में नौ महिलाएं हैं। उस्मानाबाद जिले में रविवार को 492 नए मामले आने के साथ कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 48,956 हो गई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!