महाराष्ट्र : बारिश के पानी के छींटे पड़ने को लेकर ऑटो चालक को मारा चाकू, FIR दर्ज
Edited By Utsav Singh,Updated: 13 Jul, 2024 04:45 PM

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने शनिवार को उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने एक ऑटोरिक्शा के पहिये से पानी के छींटे अपने ऊपर पड़ने के बाद संबंधित ऑटो चालक पर हमला कर दिया।
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने शनिवार को उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने एक ऑटोरिक्शा के पहिये से पानी के छींटे अपने ऊपर पड़ने के बाद संबंधित ऑटो चालक पर हमला कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घोड़बंदर रोड पर मोटरसाइकिल चलाते वक्त ऑटो के पहिये से पानी के छींटे पड़ने के बाद आरोपी शाहबाज उर्फ नन्नू खान की ऑटो चालक से कहासुनी हुई।
पानी के छींटे पड़ने से नाराज हुआ खान
अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि ऑटोरिक्शा का एक पहिया एक गड्ढे में चला गया और पानी के छींटे खान पर पड़ गईं, जिससे वह नाराज हो गया। उन्होंने बताया कि एक घंटे बाद ऑटो चालक के उसी रास्ते से लौटते समय खान ने उस पर चाकू से हमला किया और जमकर पिटाई कर दी। ऑटो चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(1) (गलत तरीके से रोकना), 118(1) (गंभीर चोट पहुंचाना), 115(2) (चोट पहुंचाना), 352 (जानबूझकर अपमान करना) और 351(2) (आपराधिक आतंकवाद) के तहत मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि घायल ऑटो चालक का उपचार हो रहा है।
Related Story

21 साल बाद पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की FIR, महिला ने मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के लगाए आरोप

हैदराबाद: 20 रुपये किराये को लेकर हुए विवाद में ऑटो-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या

थाने में खुदकुशी: नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज

हल्द्वानी FIR पर अजय राय का BJP पर हमला, बोले- ‘सरकार घबरा गई, दलित विरोधी है भाजपा’

महाराष्ट्र के बीड में कार से 35 लाख रुपये का गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

दिल्लीः डंपर ने क्रेन और ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 की मौ/त, 3 घायल

दिल्ली के आनंद पर्वत में 15 साल के लड़के की 16 बार चाकू मारकर हत्या, परिवार ने पुलिस को बताए...

इलाज के दौरान मरीज की मौ'त, ICU में हंगामा और डॉक्टर पर हमला; 4 लोगों पर FIR

मैं न कभी दिशा सालियन से मिला, न आदित्य ठाकरे से... CBI FIR दर्ज होने के बाद सूरज पंचोली ने कही ये...

शादी का झांसा देकर 22 साल की महिला से दरिंदगी, 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, FIR...