बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव की मतगणना 16 जनवरी सुबह 10 बजे से होगी शुरू

Edited By Updated: 15 Jan, 2026 12:36 PM

maharashtra civic elections bmc counting

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गगरानी ने पत्रकारों को बताया कि सभी वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। नतीजों...

नेशनल डेस्क। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गगरानी ने पत्रकारों को बताया कि सभी वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। नतीजों की घोषणा में सामान्य से देरी हो सकती है। 

गगरानी ने कहा, ‘‘इसमें सामान्य से एक घंटा अधिक समय लग सकता है।'' महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया और सबकी नजर मुंबई पर टिकी हैं जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!