Edited By Sahil Kumar,Updated: 01 Mar, 2026 05:04 PM
होली के त्योहार के लिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए कुल 10 नई होली स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। इन ट्रेनों से यात्रियों को त्योहार...
नेशनल डेस्कः होली का त्योहार नज़दीक आते ही देशभर में घर लौटने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए 10 नई होली स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी। इससे त्योहार के दौरान घर आने-जाने में होने वाली परेशानियों में काफी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं इन नई होली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी और रूट:
सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (गाड़ी संख्या 05506/05505)
सहरसा से प्रस्थान: गाड़ी संख्या 05506, 6 मार्च से 15 मार्च तक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 13:20 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी और 15:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
वापसी: गाड़ी संख्या 05505, 9 मार्च से 17 मार्च तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को 15:00 बजे पूर्णिया कोर्ट से प्रस्थान करेगी और 18:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
मुख्य स्टॉपेज: मधेपुरा, मुरलीगंज, बनमंखी
डानकुनी-पटना स्पेशल (गाड़ी संख्या 03035/03036)
डानकुनी से प्रस्थान: 03035, 27 फरवरी और 4 मार्च को 00:30 बजे डानकुनी से प्रस्थान करेगी और 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी: 03036, पटना से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।
मुख्य स्टॉपेज: फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह
लालकुआं-कोलकाता स्पेशल (गाड़ी संख्या 05060/05059)
लालकुआं से प्रस्थान: 05060, 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को 13:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी: 05059, 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 05:00 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
मुख्य स्टॉपेज: गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल
सोगरिया-दानापुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 09803/09804)
सोगरिया से प्रस्थान: 09803, 1 मार्च को 23:10 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी: 09804, 3 मार्च को 01:15 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
मुख्य स्टॉपेज: आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी
गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 05064/05063)
गोमतीनगर से प्रस्थान: 05064, 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को 18:55 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 03:30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी।
वापसी: 05063, 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 11:15 बजे मालतीपाटपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
मुख्य स्टॉपेज: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया