महाराष्ट्र के मंत्री की रामदेव को चेतावनी- coronil पर लोगों को नहीं करने देंगे गुमराह

Edited By Updated: 03 Jul, 2020 04:34 PM

maharashtra minister warns ramdev about coronil

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगने ने शुक्रवार को कहा कि योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लि. द्वारा तैयार की गई दवा ‘कोरोनिल'' कोविड-19 का इलाज नहीं करती। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पतंजलि भ्रामक दावा कर राज्य के...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगने ने शुक्रवार को कहा कि योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लि. द्वारा तैयार की गई दवा ‘कोरोनिल' कोविड-19 का इलाज नहीं करती। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पतंजलि भ्रामक दावा कर राज्य के लोगों को गुमराह करेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

 

शिंगने ने कहा कि यदि कोरोनिल के उत्पादकों द्वारा गलत दावे किए जाते हैं तो राज्य के गृह विभाग की मदद से औषधि और चमत्कारिक उपचार (आक्षेपणीय विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एक आधिकारिक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि पतंजलि द्वारा बनाई गई दवा कोरोनिल से कोविड-19 का इलाज नहीं किया जा सकता। 

 

मंत्री ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि पतंजलि कोरोनिल को केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा के रूप में ही बेच सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग दवा के नाम की वजह से भी भ्रमित हो रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!