नौसेना चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहें माकरस कमांडो

Edited By Updated: 12 May, 2022 01:15 PM

makars commando always be ready for war navy chief

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने देश के दूरदराज के हिस्सों में तैनात नौसेना के माकरस कमांडो का मनोबल बढ़ाने तथा उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए उनके साथ समुद्री सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की है।

नेशनल डेस्क: नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने देश के दूरदराज के हिस्सों में तैनात नौसेना के माकरस कमांडो का मनोबल बढ़ाने तथा उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए उनके साथ समुद्री सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की है। नौसेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि एडमिरल आर हरि कुमार ने देश के दूरदराज के क्षेत्रों में देश के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए तैनात नौसेना के कमांडो माकरस के साथ संवाद की पहल करते हुए उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की है।

 

नौसेना प्रमुख ने बातचीत के दौरान देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर माकरस कमांडो की मौजूदगी तथा मुस्तैदी की सराहना की। उन्होंने कमांडो से हर समय युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत पर बल दिया। एडमिरल हरि कुमार की इस पहल को माकरस कमांडो में आत्मविश्वास पैदा करने और उनका मनोबल बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि नौसेना के माकरस कमांडो देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में 24 घंटे तैनात रहते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!