Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 Oct, 2026 08:46 PM

यहां एन्नोर में ढाई साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अवाडी पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी की पहचान रंजीत कुमार के रूप में...
नेशनल डेस्क : यहां एन्नोर में ढाई साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अवाडी पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है जो उसी इलाके का रहने वाला है। उसने कथित तौर पर 15 और 17 अक्टूबर को बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में बुलाया और उसके साथ अपराध किया।
यह घटना 23 अक्टूबर को सामने आई, जब बच्ची के श्रोणि क्षेत्र में तेज दर्द की शिकायत करने पर उसके माता-पिता उसे एग्मोर स्थित बाल अस्पताल ले गए। जांच करने वाले चिकित्सकों को यौन उत्पीड़न का संदेह हुआ और उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
चिकित्सकीय रिपोर्ट और पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर एन्नोर महिला पुलिस थाने ने उसी दिन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि रंजीत कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।