छत्तीसगढ़ : अर्धनग्न हालत में मिला 7 वर्षीय बच्ची का शव, बला/त्कार के बाद ह/त्या; 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 12:12 PM

chhattisgarh 7 year old girl ra ped and mur dered 42 year old arrested

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बालको थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बालको थाना क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका चार दिनों से लापता थी। पुलिस के खोजी कुत्ते बाघा की मदद से बालिका का शव बरामद हुआ और आरोपी को पकड़ा गया। 

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि इस महीने की 19 तारीख को बालको थाना क्षेत्र के रजगामार चौकी में एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने बताया कि उनकी बेटी पास की एक दुकान में सामान लेने गई थी, लेकिन देर तक घर नहीं लौटी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल ने खोजी कुत्ता बाघा को लेकर बालिका की खोज शुरू की।

पटले ने बताया कि बाघा ने बालिका के जाने का रास्ता बताया लेकिन नदी के पास जाकर रूक गया। पुलिस ने इस संकेत के आधार पर इलाके के जंगल और झाड़ियों में बालिका की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में बालिका का शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बालिका का शव बरामद होने के बाद पुलिस को हत्या की आशंका हुई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल की खोजबीन करने के बाद खोजी कुत्ता बाघा क्षेत्र के रावणभाठा स्थित एक मकान तक जा पहुंचा। उस दौरान वहां एक महिला मौजूद थी। पुलिस ने बाघा के संकेत के आधार पर महिला से पूछताछ की तब उसने बताया कि यह मकान आरोपी अजय का है। बाद में पुलिस ने आरोपी अजय को 60 किमी दूर बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवमाटी पारा से पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक कड़ाई से पूछताछ के बाद अजय से अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पटले ने बताया कि आरोपी अजय ने दो शादियां की हैं। वह बालको नगर का निवासी है, जहां उसकी पहली पत्नी रहती है। उसकी दूसरी पत्नी रजगामार क्षेत्र के रावणभाठा मोहल्ले में रहती है। जब वह 19 अक्टूबर को अपनी दूसरी पत्नी से मिलने आया था तब उसने बालिका को अकेली देख घटनास्थल पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गया। पटले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!