Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Mar, 2026 05:01 PM

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नयी बस्ती में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव एक बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय सरवन के रूप में हुई है।
नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नयी बस्ती में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव एक बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय सरवन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना पर अलीगंज कोतवाली के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है।