करोड़ों किसानों के खाते में आए 2000 रुपए... किस राज्य को मिला सबसे ज्यादा पैसा? देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 06:21 PM

pm kisan yojana which state received the most funds see the full list

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत 18,640 करोड़ रुपये सीधे 9.32 करोड़ किसानों के खातों में भेजे गए।

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से एक सिंगल क्लिक के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार कुल 18,640 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों (DBT) में ट्रांसफर की गई है, जिससे देश के 9.32 करोड़ किसानों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 

यूपी बना नंबर-1 लाभार्थी राज्य 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वितरण में उत्तर प्रदेश एक बार फिर देश में शीर्ष पर रहा है। देश के कुल लाभार्थियों में से लगभग 23% किसान अकेले यूपी से हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी दी कि इस किस्त से राज्य के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। 

प्रमुख राज्यों को मिली राशि का विवरण: 

राज्य लाभार्थी किसान (लगभग) आवंटित राशि (करोड़ ₹)
उत्तर प्रदेश 2.15 करोड़ 4,335.11
मध्य प्रदेश 80 लाख 1,600.00
बिहार 73 लाख 1,467.00
राजस्थान 66.76 लाख 1,335.20
छत्तीसगढ़ 24.71 लाख 498.83

 


योजना का मुख्य उद्देश्य 

इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के खातों में भेजी जाती है, ताकि वे खेती से जुड़ी अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा कर सकें। 

पैसा नहीं मिला? यहां करें शिकायत 

अगर आप एक पात्र किसान हैं और आपके खाते में 22वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है, तो सरकार ने इसके लिए सहायता नंबर जारी किए हैं। आप कार्यदिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं: 

हेल्पलाइन नंबर: 155261 
लैंडलाइन नंबर: 011-24300606 
आधिकारिक वेबसाइट: pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक करें।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!