दिल्ली के बुराड़ी में अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 04:21 PM

a man was arrested in delhi s burari for possessing illegal weapons

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर से संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया...

नेशनल डेस्क। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर से संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुराड़ी निवासी दीपक उर्फ ​​झुमरी (26) नामक आरोपी को दिल्ली पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के अनुसार दीपक सोशल मीडिया मंच पर देसी पिस्तौल लहराते हुए वीडियो अपलोड करता था ताकि उसके अधिक 'फॉलोअर्स' हो सके और पैसे कमाने के लिए गैंगस्टर से संपर्क बना सके। इसने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पुलिस को एक सोशल मीडिया प्रोफाइल मिला जिस पर एक व्यक्ति ने देसी पिस्तौल पकड़े हुए अपनी तस्वीर अपलोड की थी। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी को तीन और चार मार्च की दरमियानी रात को बुराड़ी में परिवहन कार्यालय के निकट आरसीसी रोड से गुजरते समय गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। 

इसने बताया कि पूछताछ के दौरान दीपक ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया मंच पर मशहूर होना चाहता था और उसने हिमांशु नामक व्यक्ति से अवैध हथियार हासिल किये थे। पुलिस ने बताया कि दीपक ने स्वीकार किया कि उसने अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया मंच पर पिस्तौल के साथ वीडियो पोस्ट करना शुरू किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी स्वरूप नगर पुलिस थाने में दर्ज चोरी के तीन मामलों में शामिल रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!