Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Jul, 2026 12:11 PM

मणिपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। राज्य के सेनापति जिले में पुलिस की एक मुस्तैद टीम ने 49.5 किलोग्राम (करीब 50 किलो) अफीम की एक बड़ी खेप जब्त की है। नाकेबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस को चकमा...
Manipur Drug Seizure : मणिपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। राज्य के सेनापति जिले में पुलिस की एक मुस्तैद टीम ने 49.5 किलोग्राम (करीब 50 किलो) अफीम की एक बड़ी खेप जब्त की है। नाकेबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की तत्परता से करोड़ों रुपये के इस काले कारोबार का भंडाफोड़ हो गया।
पुलिस ने आरोपी वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम रविवार सुबह इम्फाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर टी. खुल्लेन में वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक चारपहिया वाहन को रुकने का संकेत दिया गया लेकिन चालक रुकने के बजाए वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: BP Patient को चढ़ा दी 'एक्सपायर्ड' ग्लूकोज की बोतल, बिगड़ी हालत
पुलिस ने वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन खड़ा मिला। तलाशी लेने पर वाहन से 49 पैकेट अफीम बरामद हुई जिसका कुल वजन 49.5 किलोग्राम है। पुलिस ने वाहन मालिक के पहचान संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फरार चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।