असम पुलिस का बड़ा एक्शन: श्रीभूमि में 3 करोड़ रुपये की 'याबा' टैबलेट जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 01:35 PM

yaba tablets worth 3 crore seized in sreebhumi 3 smugglers arrested

असम में नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने एक सटीक घेराबंदी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित 'याबा' (Yaba) गोलियों की खेप पकड़ी है।

Assam Police Drugs Seizure : असम में नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने एक सटीक घेराबंदी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित 'याबा' (Yaba) गोलियों की खेप पकड़ी है। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Police का बड़ा एक्शन: रोहिणी का शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार (10 जुलाई 2026) को खुद इस सफल ऑपरेशन की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, हर खेप (सामान) की एक मंज़िल होती है इस खेप की मंज़िल पुलिस थाना थी। लगभग तीन करोड़ रुपये कीमत की 30,000 याबा गोलियां ज़ब्त करने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए श्रीभूमि पुलिस को बधाई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!