मणिपुर: काकचिंग से KCP का स्वयंभू मेजर गिरफ्तार, पहाड़ियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 10:23 AM

manipur militant arrested weapons recovered in separate operations

मणिपुर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने अपना अभियान तेज कर दिया है। काकचिंग जिले में सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े 42 वर्षीय स्वयंभू मेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं, कांगपोकपी जिले के जंगलों में चलाए गए...

इंफाल : मणिपुर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने अपना अभियान तेज कर दिया है। काकचिंग जिले में सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े 42 वर्षीय स्वयंभू मेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं, कांगपोकपी जिले के जंगलों में चलाए गए एक अलग तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

पुलिस के एक बयान के अनुसार प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के स्वयंभू 'मेजर' को सोमवार को वांगू मामेइचिंग इलाके में उसके घर से पकड़ा गया। इसमें कहा गया है कि उसी दिन एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी के सैकुल पुलिस थाना क्षेत्र में मकोकचिंग जंगल की पहाड़ी श्रृंखला में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। 

यह भी पढ़ें: मकान मालकिन ने 1 झटके में बढ़ा दिया 50% किराया, जब एक्टर ने मांगा रेंट एग्रीमेंट तो थमा दिया...

वहीं पुलिस ने बताया, बरामद हथियारों में एक एम16 राइफल, सात पिस्तौल, एक मार्क-3 राइफल, एक स्नाइपर राइफल, एक .22 बोल्ट-एक्शन गन, 25 सिंगल-बैरल बंदूकें, अलग-अलग कैलिबर के 76 कारतूस, चार पंपी, तीन हथगोले और बीस डेटोनेटर शामिल हैं। अभियान के दौरान चार रेडियो सेट भी बरामद किए गए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!