Edited By Yaspal,Updated: 21 Sep, 2021 07:01 PM
बेंगलुरु के देवराछिक्काना हल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया,...
नेशनल डेस्कः बेंगलुरु के देवराछिक्काना हल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया है। वहीं, अपार्टमेंट से उठती आग की लपटें और धुएं को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने अतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को भी खाली कर लिया है।