पिकनिक मनाने गए युवक का पहाड़ी से फिसला मौत, हुई मौत

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 09:03 PM

a young man who went on a picnic fell to his death from the hill

सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार को पिकनिक मनाने गए एक युवक की पहाड़ी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार को पिकनिक मनाने गए एक युवक की पहाड़ी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने यहां बताया कि चोपन थानाक्षेत्र के मारकुंडी गांव का सूबेदार यादव उर्फ मुन्ना (25) अपने साथियों के साथ मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने गया था और इसी दौरान वह झरने में नहाने के बाद ऊंची पहाड़ी पर चढ़ गया लेकिन नीचे उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को उसके साथियों ने तत्काल मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!