Congress vs BJP : 'PM मोदी ट्रंप के गुलाम बन गए हैं': विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 12:24 PM

modi is trump s slave  kharge sparks row with scathing dictator remark

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित एक जनसभा में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार अमेरिकी दबाव के आगे झुक गई है। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना 'गुलाम' से करते हुए कहा कि...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित एक जनसभा में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार अमेरिकी दबाव के आगे झुक गई है। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना 'गुलाम' से करते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता और विदेश नीति को वाशिंगटन के हाथों गिरवी रख दिया गया है।

PunjabKesari

तेल खरीद के लिए 30 दिन की मोहलत क्यों?

खरगे ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'तानाशाह' करार देते हुए कहा कि भारत को अन्य देशों से तेल खरीदने के लिए दी गई 30 दिनों की समय सीमा अपमानजनक है। उन्होंने सवाल उठाया, "अमेरिका हमें यह बताने वाला कौन होता है कि हम किससे तेल खरीदें और किससे नहीं? ट्रंप ने 30 दिन का समय दिया और हमारे प्रधानमंत्री चुप रहे। क्या हम अपनी नीतियां खुद तय नहीं कर सकते?"

उनका इशारा मिडिल ईस्ट से होने वाले तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों की ओर था, जिसे लेकर उन्होंने आशंका जताई कि इससे देश के किसानों और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

PunjabKesari

आजादी और कुर्बानियों की याद

आजादी के आंदोलन का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और कांग्रेस के अनगिनत नेताओं ने अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालने के लिए गोलियां खाईं और अपनी जान की बाजी लगा दी। खरगे ने तंज कसते हुए कहा, "हमने बड़ी कुर्बानियों के बाद यह आजादी हासिल की थी, लेकिन आज उसी देश को फिर से विदेशी ताकतों की गुलामी की ओर धकेला जा रहा है।"

मिडिल ईस्ट और ग्लोबल पॉलिटिक्स पर चिंता

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर अपनी राय रखते हुए खरगे ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अली खामेनेई जैसे वैश्विक नेताओं को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इससे दुनिया की शांति भंग हो सकती है। उन्होंने अमेरिका के रवैये को 'अहंकारी' बताते हुए कहा कि ऐसे कदम वैश्विक स्थिरता के लिए खतरनाक हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!