गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव से पहले बंटे पैसे, चार लोग गिरफ्तार

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 10:25 AM

money distributed ahead of elections in the gorakhpur faizabad constituency

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया, उनकी कार से 2.41 लाख रुपए नकद और चुनाव संबंधी सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह...

आजमगढ़ (उप्र) : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया, उनकी कार से 2.41 लाख रुपए नकद और चुनाव संबंधी सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि चारों लोग एक कार में जा रहे थे, तभी आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए की जा रही जांच के दौरान बृहस्पतिवार को सिधारी थाना क्षेत्र में दौलतपुर पुलिया के पास उड़न दस्ते ने वाहन को रोका। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दस्ते ने कार में रखे पांच सफेद थैलों से 2,41,500 रुपए नकद, मतदाता पर्चियां, विभिन्न स्कूलों की मतदाता सूचियां, पर्चे, हैंडबिल और अन्य दस्तावेज बरामद किए। 

पुलिस ने बताया कि थैलों पर गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और एक प्रबंधक का नाम लिखा था। बयान के अनुसार, पूछताछ के दौरान चारों ने अधिकारियों को कथित तौर पर बताया कि वे लिफाफों में रखे पैसे के साथ चुनाव प्रचार सामग्री बांटने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सिधारी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सीटों में से एक है। विधान परिषद राज्य के विधानमंडल का उच्च सदन है। इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!