Edited By Radhika,Updated: 25 Jul, 2026 05:00 PM

BJP प्रवक्ता आर. पी. सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर FCRA बिल 2026 का समर्थन किया है। उन्होंने इस बात पर भी दिया कि विदेशी फंड उन्होंने जोर देकर कहा कि विदेशी फंड की सख्त निगरानी करना हर राष्ट्र का Sovereign right है और किसी भी देश की...
नेशनल डेस्क: BJP प्रवक्ता आर. पी. सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर FCRA बिल 2026 का समर्थन किया है। उन्होंने इस बात पर भी दिया कि विदेशी फंड उन्होंने जोर देकर कहा कि विदेशी फंड की सख्त निगरानी करना हर राष्ट्र का Sovereign right है और किसी भी देश की सुरक्षा के लिहाज से काफी जरुरी है।
<
>
क्या हैं FCRA बिल 2026 के प्रमुख बिंदु
FCRA बिल 2026 के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं- इसके जरिए विदेशी फंड की सहायता से बनाई गई संपत्तियों की ट्रैकिंग की जाएगी। इसके अलावा विदेशी नागरिक भारत में चल रहे NGOs में महत्वपूर्ण प्रशासनिक या निर्णय लेने वाले पदों पर नहीं बैठ सकेंगे। विदेशी पैसे से होने वाले धर्म परिवर्तन और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए नियम कड़े किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवा या अन्य सामाजिक कार्यों की आड़ में धर्मांतरण कराने वाले संगठनों और मिशनरियों को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है।
आर. पी. सिंह ने अपनी पोस्ट में यह भी साफ किया कि भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सहायता का स्वागत करता है, लेकिन देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं।