Rain Alert: इन राज्यों में 18,19,20,21,22 और 23 जुलाई को होगी जमकर बरसात, IMD का रेड अलर्ट जारी

Edited By Updated: 18 Jul, 2025 09:11 AM

monsoon havoc red alert in 4 states including rajasthan

देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है और कई राज्यों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजस्थान, कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, उत्तर...

नेशनल डेस्क। देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है और कई राज्यों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजस्थान, कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कोस्टल कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में बीते गुरुवार को भी भारी बारिश दर्ज की गई जिसके कारण सिरमौर में NH707 पर बड़ा भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने हिमाचल के 9 जिलों में फ्लैश फ्लड और बाढ़ की संभावना जताई है। प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक 20 जून से अब तक राज्य को 1220 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। पूरे प्रदेश में NH सहित 170 सड़कें बंद हैं जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 31 बार बाढ़ आ चुकी है, 22 जगह बादल फटे हैं जबकि 19 जगह भूस्खलन हुआ है।

PunjabKesari

अमरनाथ यात्रा स्थगित, महिला श्रद्धालु की मौत

जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश की वजह से बुधवार को अमरनाथ यात्रा रूट पर भूस्खलन हुआ। गांदरबल में बालटाल मार्ग पर हुए भूस्खलन में जोधपुर की एक महिला तीर्थयात्री की दुखद मौत हो गई जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से अमरनाथ यात्रा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

PunjabKesari

बिहार में वज्रपात से 19 लोगों की मौत, यूपी में स्कूल बंद

बारिश के साथ-साथ वज्रपात (बिजली गिरने) ने भी कहर बरपाया है। बीते 24 घंटे में बिहार में बिजली गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें नालंदा जिले में हुईं जबकि वैशाली में वज्रपात से 4 लोगों की जान गई। बांका और पटना में भी 2-2 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

वहीं उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भारी बारिश के कारण स्कूलों की पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!