राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश की संभावना, मुंबई में अभी भी ऑरेंज अलर्ट जारी

Edited By Updated: 14 Jun, 2021 09:22 AM

monsoon heavy rain haryana punjab

दक्षिण पश्चिम मॉनसून उत्तर  भारत के कई राज्यों में समय से पहले पहुंच गया है।  मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं  21 साल बाद मॉनसून समय से पहले हिमाचल प्रदेश पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई और ठाणे में भी भारी...

नेशनल डेस्क: दक्षिण पश्चिम मॉनसून उत्तर  भारत के कई राज्यों में समय से पहले पहुंच गया है।  मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं  21 साल बाद मॉनसून समय से पहले हिमाचल प्रदेश पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई और ठाणे में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

PunjabKesari
पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश दर्ज 
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में  शनिवार शाम साढ़े पांच बजे और रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच कई जगहों पर बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के सिरसा में 101.4 मिमी बारिश हुई जबकि डबवाली में 62 मिमी बारिश हुई। अन्य जगहों में नरवाना में 32 मिमी, फतेहाबाद के रतिया में 52 मिमी, अंबाला में 28.6 मिमी, हांसी में 20 मिमी, झज्जर में 19 मिमी, नारनौल में 16 मिमी और रोहतक में 14.8 मिमी बारिश हुई।

PunjabKesari

राजस्थान में भी भारी बारिश की आशंका 
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में 14 जून और 15 जून को कहीं मध्यम और कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभागों में अगले तीन-चार दिनों में आधी के साथ बारिश होने और अधिकांश हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मुंबई और ठाणे में भारी बारिश का संकेत देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!