दो सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Edited By Updated: 26 Jun, 2020 11:47 PM

monsoon reached the whole country two weeks ago

दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से करीब दो सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,

नेशनल डेस्कः दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से करीब दो सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
PunjabKesari
भारतीय मौसम विभाग ने कहा, 'दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है और यह आज 26 जून को पूरे देश में पहुंच गया।' बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र जो पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा, उससे मध्य भारत के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली। 

मानसून आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचता है और इसे पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचने में 45 दिन का समय लगता है जो कि देश में इसका आखिरी स्थान है। 2013 में मानसून 16 जून को पूरे देश में पहुंच गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, साल 2013 के बाद, मानसून इस साल इतनी तेजी से देश में छाया है। 

विभाग ने कहा कि इन मौसम पैटर्न के कारण, 26 से 27 जून को बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। 28-29 जून को भी मूसलाधार बारिश की आशंका है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!