Heavy Rain: अगले 96 घंटे में इन राज्यों में भारी बरसात के अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तक IMD की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Updated: 13 Sep, 2025 11:36 AM

monsoon season imd rain alert rain warnings punjab rain haryana rain

देश भर में मानसून ने इस सीज़न अच्छा प्रदर्शन किया है - ना सिर्फ गर्मी से राहत मिली है, बल्कि कई राज्यों में बांध, तालाब और नदियाँ भी भर गई हैं। लेकिन अभी मौसम पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 96 घंटों के लिए कई इलाकों में...

नेशनल डेस्क:  देश भर में मानसून ने इस सीज़न अच्छा प्रदर्शन किया है --- ना सिर्फ गर्मी से राहत मिली है, बल्कि कई राज्यों में बांध, तालाब और नदियाँ भी भर गई हैं। लेकिन अभी मौसम पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 96 घंटों के लिए कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए कहां और क्या असर हो सकता है।

 कहां- कहां  हो सकता है असर?
उत्तर-पश्चिम भारत

राजस्थान और दिल्ली सहित कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत
तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में विशेष सतर्कता की ज़रूरत है — कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएँ भी चल सकती हैं।

पूर्वी और मध्य भारत
पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत अंडमान-निकोबार में बारिश के दौर चलते रहेंगे। कई स्थानों पर रिमझिम या रुक-रुक कर बरसात होगी।

उत्तरी-पूर्व भारत
मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में अगले चार दिनों में मौसम सक्रिय होगा। खासतौर पर तेज़ हवाएँ और भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिम भारत
गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण के क्षेत्रों में गरज-बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। कुछ इलाकों में आंधी की भी संभावना जताई गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!