Edited By Radhika,Updated: 09 May, 2024 04:15 PM
कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। जब सिर पर प्यार का भूत सवार होता है तो सही- गलत का एहसास ही नहीं रह जाता, जबतक आंखें खुलती हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया है।
नेशनल डेस्क: कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। जब सिर पर प्यार का भूत सवार होता है तो सही- गलत का एहसास ही नहीं रह जाता, जबतक आंखें खुलती हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां अपने बहन के देवर के प्यार में इस कदर दीवानी हुई कि अपने पति का घर छोड़ने दिया और उसके साथ रहने लगी। परेशान पति थाने के चक्कर काटता रहा। महिला को सामाजिक कार्यकताओं द्वारा भी समझाया गया।
8 साल पहले हुई थी शादी-
दरअसल महिला की शादी 8 साल पहले हुई थी। महिला त्योहार मनाने के लिए 4 महीने पहले अपनी बहन के पास आई। यहां वो अपनी बहन के देवर को दिल दे बैठी। इस संबंध में पति ने पुलिस से कॉन्टेक्ट किया। जब उसे ले गए तो महिला ने साफ़ मना कर दिया। पति के साथ जाने से इनकार किया तो पुलिस के भी कदम ठिठक गए।
चार महीने बाद हुआ जिम्मेदारी का एहसास-
चार महीने बाद जब उसे अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ तो पति से माफ़ी मांगी। उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को फोन किया. अपने किए की माफ़ी मांगी. पश्चाताप भी किया, तब पति का भी मन पिघल गया। उसने पुरानी बातें भूलकर साथ रहने की सहमति जताई।