नए मोटर व्हीकल एक्ट से डर गई गाय, रेड लाइट देखते ही खुद पर लगाया ब्रेक (Watch video)

Edited By Updated: 07 Oct, 2019 12:40 PM

motor vehicle act helmet seat belt social media

यातायात नियमों को न मानने वाले लोगों पर सख्ती करने के लिए 1 सितंबर से पूरे देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू हुआ है। इन नियमों के तहत हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब आदि पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों पर भारी जुर्माना लगना तय है। वहीं अब सोशल मीडिया पर...

नई दिल्ली: यातायात नियमों को न मानने वाले लोगों पर सख्ती करने के लिए 1 सितंबर से पूरे देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू हुआ है। इन नियमों के तहत हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब आदि पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों पर भारी जुर्माना लगना तय है। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक गाय ट्रैफिक रूल का पालन करती दिख रही है। 
 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सिग्नल के जेब्रा क्रॉसिंग से पहले कई गाडिय़ा खड़ी हैं। इन गाडिय़ों के बीच और सबसे आगे गाय खड़ी है।  वह अन्य गाडिय़ों के साथ जेब्रा क्रॉसिंग से पहले खड़ी हुई है और इधर-उधर देख रही है।  इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि सबको इस गाय से ट्रैफिक नियम सीखने की जरुरत है। इसके कैप्शन में लिखा, इस गाय को देखकर सीखो ट्रैफिक रूल्स कैसे फॉलो करते हैं। लोगों को छोड़ो हमारे गाय भी ट्रैफिक रूल्स का पालन करती हैं। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!