Mumbai Ahmedabad bullet train: तेज सफर के साथ किराया होगा सस्ता, सवारी करने से पहले नहीं कटाना होगा टिकट

Edited By Updated: 20 Sep, 2025 06:35 PM

mumbai ahmedabad bullet train tunnel breakthrough bkc shilphata

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.881 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा होने की जानकारी दी। यह सुरंग बीकेसी स्टेशन और शिलफाटा के बीच प्रस्तावित 21 किमी लंबी अंडरसी टनल का...

नेशनल डेस्क : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घनसोली और शिलफाटा के बीच लगभग 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य शनिवार सुबह सफलतापूर्वक पूरा हो गया। यह सुरंग बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्टेशन और शिलफाटा के बीच प्रस्तावित 21 किमी लंबी अंडरसी टनल का हिस्सा है, जिसमें 7 किमी हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे से होकर गुजरता है।

सुरंग निर्माण में मिला ब्रेकथ्रू
केंद्रीय रेल मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 4.881 किमी लंबी इस सुरंग के एक खंड में शनिवार को ब्रेकथ्रू (सुरंग का मिलन) हासिल किया गया। यह समुद्र के नीचे बन रही सुरंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि जापान की एक विशेषज्ञ टीम ने शुक्रवार को पूरे प्रोजेक्ट का दौरा किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जमकर सराहना की।

अंतिम चरण में साबरमती टर्मिनल का कार्य
रेल मंत्री ने आगे बताया कि इस परियोजना में अब तक 320 किलोमीटर लंबे पुलों और उनके हिस्सों का निर्माण पूरा हो चुका है। सभी स्टेशनों पर तेजी से काम चल रहा है और नदियों पर बन रहे पुलों का निर्माण भी तेज गति से हो रहा है। साबरमती टर्मिनल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जो इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

2 घंटे 7 मिनट में सफर होगा पूरा
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन यात्रा के समय को 2 घंटे 7 मिनट तक कम कर देगी। इस रूट पर ठाणे, वापी, सूरत, बड़ौदा और आणंद जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं, जिनकी अर्थव्यवस्था को इस परियोजना से काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा, "यह परियोजना पूरे क्षेत्र के लिए आर्थिक विकास का नया द्वार खोलेगी।"

बुलेट ट्रेन की समय-सारिणी के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्री ने बताया कि शुरुआती चरण में सुबह और शाम के व्यस्त समय में हर 30 मिनट में ट्रेनें चलेंगी। नेटवर्क के पूरी तरह स्थिर होने के बाद पीक आवर में हर 10 मिनट में ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा, "यात्री बिना पहले से टिकट बुक किए स्टेशन पहुंचकर 10 मिनट में ट्रेन पकड़ सकेंगे और मात्र 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। यह एक नया और सुविधाजनक यात्रा अनुभव होगा।"

2027 में शुरू होगा पहला चरण
रेल मंत्री ने परियोजना की प्रगति के बारे में बताया कि पहला चरण 2027 में सूरत से बिलिमोरा के बीच शुरू होगा। 2028 तक यह सेवा ठाणे तक पहुंच जाएगी और 2029 तक बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) तक पूरी हो जाएगी। किराए को लेकर अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि बुलेट ट्रेन का किराया मध्यम वर्ग के लिए सुलभ होगा। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि बुलेट ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी बने। किराया संरचना को मध्यम वर्ग के अनुकूल बनाया जाएगा।"
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!