Mumbai Colaba Fire: 5 मंजिला इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी, एक महिला झुलसी

Edited By Updated: 28 May, 2026 12:06 PM

mumbai colaba fire fire breaks out in 5 storey building panic ensues

दक्षिण मुंबई के व्यस्त कोलाबा इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज सुबह एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद पूरी इमारत में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हादसे में एक 50 वर्षीय महिला मामूली रूप से झुलस गई है। नगर निगम...

Mumbai Colaba Fire : दक्षिण मुंबई के व्यस्त कोलाबा इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज सुबह एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद पूरी इमारत में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हादसे में एक 50 वर्षीय महिला मामूली रूप से झुलस गई है। नगर निगम और दमकल विभाग के अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि शहीद भगत सिंह मार्ग पर ससून डॉक के सामने स्थित किस्मत बिल्डिंग में आग लगने की सूचना सुबह 7.55 बजे मिली। अधिकारियों के अनुसार आग इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक कमरे में बिजली के तारों और उपकरणों, लकड़ी के फर्नीचर, खाने-पीने की चीजों और पर्दों तक ही सीमित थी। 

 

उन्होंने बताया कि 50 वर्षीय महिला की उंगलियां मामूली तौर पर जल गई हैं लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि आग पर सुबह 8.12 बजे तक काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!