Edited By Parveen Kumar,Updated: 22 May, 2026 05:32 PM

गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई, जिसके बाद बड़े पैमाने पर चलाये गये बचाव अभियान के दौरान लगभग 50 लोगों को बचाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्क : गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई, जिसके बाद बड़े पैमाने पर चलाये गये बचाव अभियान के दौरान लगभग 50 लोगों को बचाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद अग्निशमन एवं आपात सेवा के संभागीय अधिकारी एस बी जडेजा ने बताया कि मकरबा इलाके में स्थित 11 मंजिला सॉलिटेयर बिल्डिंग के टावर बी की तीसरी मंजिल पर दोपहर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की लगभग 10 गाड़ियां भेजी गईं और इमारत से लगभग 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में खतरनाक धुएं के संपर्क में आने के कारण एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।