NTA की बड़ी लापरवाही: नागपुर के छात्र को NEET-UG पुनर्परीक्षा के लिए दे दिया अबू धाबी का सेंटर, मचा हड़कंप

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 02:47 PM

nagpur student given abu dhabi centre for neet ug re examination

छात्र अब्दुल्ला तालिब ने परीक्षा केंद्र के लिए नागपुर, वर्धा और भंडारा को अपनी प्राथमिकता के रूप में चुना था।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर में एक छात्र को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया। इसके बाद उसके माता-पिता ने एनटीए के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए गलती सुधारने की मांग की। 

छात्र अब्दुल्ला तालिब ने परीक्षा केंद्र के लिए नागपुर, वर्धा और भंडारा को अपनी प्राथमिकता के रूप में चुना था। उसके पिता डॉ. मोहम्मद तालिब ने एक समाचार चैनल को बताया कि एनटीए द्वारा जारी प्रवेश पत्र मिलने पर छात्र यह देखकर हैरान रह गया कि उसे अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। छात्र के माता-पिता ने एनटीए के समक्ष यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें नया परीक्षा केंद्र आवंटित करने का आश्वासन दिया। यह गड़बड़ी ऐसे दिन सामने आई, जब चिकित्सा प्रवेश परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के प्रयासों के तहत नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले शनिवार को देशभर में 'मॉक ड्रिल' की गई। 

परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
पुनर्परीक्षा 21 जून को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक कलम-कागज माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे और इसका आयोजन भारत के 551 तथा विदेश के 14 शहरों में किया जाएगा। प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी गई थी और इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई थी। इस बीच, कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री अनीस अहमद ने कहा कि परीक्षा को लेकर पहले से तनाव झेल रहे छात्रों पर इस तरह की गड़बड़ियों से और दबाव पड़ता है। उन्होंने कहा, ''इसके बावजूद सरकारी तंत्र में कोई सुधार नहीं हो रहा है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!